गुजरात में भाजपा के जुआरी विधायक विधायक को 2 साल की सजा

Webdunia
बुधवार, 11 मई 2022 (19:19 IST)
हलोल (गुजरात)। गुजरात में पंचमहल जिले के हलोल की एक अदालत ने बुधवार को जुए के एक मामले में भाजपा विधायक केसरीसिंह सोलंकी तथा 25 अन्य आरोपियों को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उन्हें पिछले साल एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया था।
 
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम हंसराज सिंह की अदालत ने खेड़ा जिले के मातर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और 25 अन्य आरोपियों पर 3-3 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। 
 
स्थानीय अपराध शाखा और पावागढ़ पुलिस के संयुक्त अभियान में सोलंकी और 25 अन्य लोगों को 1 जुलाई 2021 की रात को एक रिसॉर्ट में जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों में सात महिलाएं भी थीं और उनमें से चार नेपाली नागरिक थे।
 
अदालत ने उस रिसॉर्ट का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया, जहां नियमों का उल्लंघन कर जुआ खेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3.9 लाख रुपए नकद, 8 वाहन, 25 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया था। अभियोजन पक्ष ने सबूत के तौर पर 34 गवाह और 13 दस्तावेज पेश किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IMD ने दी चेतावनी, सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान, बाढ़-भूस्खलन का खतरा

मराठा आरक्षण को लेकर भाजपा ने शरद पवार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप, सुप्रिया सुले का भी हुआ विरोध

मणिपुर हिंसा के बाद पीएम मोदी पहली बार जा सकते हैं मणिपुर

महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR

अखिलेश यादव ने 10 पाइंट्स में समझाई चीन की क्रोनोलॉजी, बताया भाजपाई जुमलों को चिंताजनक सच

सभी देखें

नवीनतम

हाइवे बंद होने से कश्‍मीर के बागवानी क्षेत्र को भारी नुकसान, फलों से लदे सैकड़ों ट्रक अभी भी फंसे हैं

जम्‍मू कश्‍मीर में तबाही पर ईपीजी ने जताई चिंता, आपदाओं को लेकर दी यह चेतावनी

चीन में एक ही कार में मोदी और पुतिन, समझ रहे हो प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप के सलाहकार नवारो ने उगला भारत के खिलाफ जहर, बोले- रूसी तेल से ब्राह्मण कमा रहे मुनाफा...

पहलगाम अटैक आतंक का घिनौना रूप, मोदी ने शाहबाज के सामने पाक को खूब लताड़ा

अगला लेख