भाजपा ने की सामना पर प्रतिबंध की मांग, उद्धव ने इसे बताया आपातकाल

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 (08:00 IST)
मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र भाजपा की एक प्रवक्ता ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के प्रकाशन को तीन दिन तक प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि नगर निकाय चुनाव में प्रचार खत्म होने के बाद भी यह मतदाताओं को प्रभावित करेगा। राज्य की 10 नगर निगमों और 25 जिला परिषदों के लिए दूसरे चरण का मतदान 16 और 21 फरवरी को होगा।
 
भाजपा की राज्य इकाई की प्रवक्ता श्वेता शालिनी ने एसईसी को पत्र लिखकर कहा कि चुनाव से दो दिन पहले (पार्टियों और प्रत्याशियों की) सामग्री प्रकाशित करने या प्रचार करने पर रोक होती है। हालांकि सामना इसका उल्लंघन कर रहा है।
 
शालिनी ने कहा कि मतदान की तारीखों को देखते हुए 16, 20 और 21 फरवरी को सामना के प्रकाशन पर रोक होनी चाहिए। इस पर अपनी प्रतिक्रिया में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि सामना को बंद करना कभी संभव नहीं है।
 
उद्धव ने पुणे में एक प्रचार रैली में इस स्थिति की तुलना आपातकाल से की। उन्होंने कहा कि मुझे संदेश मिला है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर सामना का तीन दिन प्रकाशन बंद करने की मांग की है। मेरा सवाल है कि क्या आप आपातकाल लागू करने के लिए इंदिरा गांधी पर आरोप लगाते हैं, क्या यह आपातकाल नहीं है ?
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री प्रचार के लिए चुनाव वाले इलाकों में क्यों जाते हैं। जब तक आदर्श आचार संहिता लागू है तब तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को प्रचार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख