सपा-बसपा का तालमेल स्वार्थ का गठबंधन : भाजपा

Webdunia
शनिवार, 10 मार्च 2018 (17:39 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सपा-बसपा के तालमेल को स्वार्थ का गठबंधन करार देते हुए शनिवार को कहा कि जनता इस गठबंधन से हैरान है। पिछले 15 वर्षों में इन दोनों दलों के बीच क्या-क्या हुआ है? गेस्ट हाउस कांड में जहां सपा की अगुवाई में अराजकता की हदें पार करते हुए न सिर्फ बसपा प्रमुख पर कातिलाना हमला हुआ बल्कि इस घटना के बाद सपा सरकारों में बड़े पैमाने पर बदले की भावना से दलितों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए।


भाजपा के उत्तरप्रदेश प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ नापाक गठबंधन किया था, पर प्रदेश की महान जनता ने इस मौकापरस्त गठबंधन की धज्जियां उड़ा दीं। अब सपा और बसपा उपचुनाव में साथ खड़े हुए हैं। जनता इस गठबंधन से हैरान है।

उन्होंने कहा कि किसे याद नहीं कि पिछले 15 वर्षों में इन दोनों दलों के बीच क्या-क्या हुआ है? गेस्ट हाउस कांड में जहां सपा की अगुवाई में अराजकता की हदें पार करते हुए न सिर्फ बसपा प्रमुख पर कातिलाना हमला हुआ बल्कि इस घटना के बाद सपा सरकारों में बड़े पैमाने पर बदले की भावना से दलितों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। त्रिपाठी ने कहा कि शनिवार को मायावती के फैसले से वे लोग हतप्रभ हैं जिनको सपा सरकारों में हर तरह के जुल्म सहने पड़े। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

क्या वाकई मृत है भारत की अर्थव्यवस्था? बयानबाजी के इतर आंकड़ों से समझिए सच्चाई!

वन नेशन, वन समोसा? रवि किशन ने संसद में उठाया समोसे का मुद्दा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

अगला लेख