Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Karnataka byelection: बेलगाम लोकसभा और बसवकल्याण विधानसभा सीट पर भाजपा विजयी

हमें फॉलो करें Karnataka byelection: बेलगाम लोकसभा और बसवकल्याण विधानसभा सीट पर भाजपा विजयी
, रविवार, 2 मई 2021 (22:06 IST)
बेंगलुरु। भाजपा ने कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट और बसावकल्याण विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की है जबकि मस्की विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। राज्य की 1 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव कराए गए थे और रविवार को नतीजे घोषित किए गए।
 
अधिकारियों के मुताबिक बेलगाम लोकसभा सीट पर भाजपा की मंगला सुरेश अंगडी ने अपने निटकतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी सतीश जरकीहोली को 5,240 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को कुल 4,40,327 मत मिलें। मंगला भाजपा की इस सीट से सांसद रहे और पूर्व रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की पत्नी हैं जिनकी पिछले साल कोविड-19 से मौत हो गई थी। वहीं जरकीहोली कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष और बेलगावी जिले के यमकनमर्दी सीट से विधायक हैं।

 
महाराष्ट्र एकीकरण समिति और शिवसेना समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी शुभम विक्रांत शेलके तीसरे स्थान पर रहे हैं और उन्हें करीब 1.24 लाख मत मिले। बसवकल्याण से भाजपा के शरानु सलागर ने कांग्रेस की माला बी नरायण राव को हराया, जो निवर्तमान कांग्रेस विधायक दिवंगत नरायण राव की पत्नी हैं जिनकी मौत पिछले साल कोविड-19 की वजह से हुई थी।
 
अधिकारियों के मुताबिक सलागर को 38,999 मत मिले जबकि माला को 27,406 मतों से संतोष करना पड़ा। जनता दल (सेक्युलर) प्रत्याशी सैयद यसरुब अली कादरी 9,509 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मस्की में कांग्रेस प्रत्याशी बसनगौड़ा तुरविहल ने 30,606 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पार्थपागौडा पाटिल को मात दी। तुरविहल को 86,222 मत मिले।

पाटिल पूर्व में कांग्रेस की टिकट पर जीते थे लेकिन वर्ष 2019 में विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने बेलगावी की जनता को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोबारा विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भी मस्की सीट पर जीत दर्ज करने पर तुरविहल को बधाई दी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम ने केरल में एलडीएफ की शानदार जीत के लिए विजयन को बधाई दी