Chandigarh Mayor Chunav: चंडीगढ़ में मेयर पद पर BJP की बड़ी जीत, नहीं हरा पाई AAP-कांग्रेस

Webdunia
गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (20:27 IST)
BJP Wins Chandigarh Mayor Election, Upsets AAP-Congress : भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने गुरुवार को हुए चंडीगढ़ नगर निगम महापौर चुनाव में जीत हासिल की। आप समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशियों ने क्रमश: वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पद अपने नाम की। महापौर चुनाव के लिए मुकाबला भाजपा और AAP-कांग्रेस गठबंधन के बीच था। आप महापौर पद के लिए लड़ रही थी, जबकि कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव लड़ रही थी।
 
महापौर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी प्रेम लता को हराया। बबला को 19 और लता को 17 मत मिले। कुल 35 सदस्यीय नगर निगम सदन में आप और कांग्रेस गठबंधन के पास 20 मत थे, लेकिन इसके बावजूद वे महापौर पद पर जीत दर्ज नहीं कर सके।
 
वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जसबीर सिंह बंटी ने भाजपा की बिमला दुबे को 19-17 के अंतर से हराया। उप महापौर पद पर कांग्रेस की तरुणा मेहता ने भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 19-17 वोटों से मात दी।
ALSO READ: कांग्रेस के खिलाफ ही बोल पड़े राहुल गांधी, दलित और पिछड़ों को लेकर दिया यह बयान
भाजपा की जीत पर पार्टी नेताओं ने इसे आप-कांग्रेस गठबंधन की नाकामी बताया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे जनता द्वारा अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की ‘सुविधाजनक राजनीति’ को खारिज करने का संकेत बताया। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहींदर सिंह लक्की ने स्वीकार किया कि क्रॉस-वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि वह आप उम्मीदवार प्रेमलता के हारने से असहज हैं। लक्की ने कहा कि जिसने भी क्रॉस वोटिंग की होगी उसकी पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
ALSO READ: दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी
गुरुवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक गुप्त मतदान हुआ। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त न्यायाधीश जयश्री ठाकुर की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, 24 घंटे में मिले 203 नए केसेस

पचमढ़ी में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, राजा भभूत सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रिसेप्शन में तेजस्वी से बोले खान सर, आप ही मॉडल पर की शादी

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

पंजाब के तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप

अगला लेख