Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बीएमसी उपचुनाव में भाजपा जीती

हमें फॉलो करें बीएमसी उपचुनाव में भाजपा जीती
मंबई , गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (15:14 IST)
मंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के भांडुप में हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने शिवसेना की उम्मीदवार को 4,792 मतों के अंतर से हराया। इसके साथ ही मुंबई नगर निकाय में दोनों दलों के प्रतिनिधियों की संख्या में अंतर और कम हो गया।
 
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार जागृति पटेल को वार्ड संख्या 116 में 11,129 मत मिले जबकि शिवसेना की उम्मीदवार मीनाक्षी पाटिल को 6,337 मत मिले।
 
कांग्रेस की पार्षद प्रमिला पाटिल का 25 अप्रैल को निधन हो गया था जिसके बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी।
इस जीत के साथ ही, 227 सदस्यीय बीएमसी में भाजपा के प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है जबकि शिवसेना के प्रतिनिधियों की संख्या 84 ही बनी हुई है। उपचुनाव बुधवार को हुआ था। कांग्रेस की ओर से प्रमिला सिंह इस चुनाव में खड़ी हुई थीं। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, आरुषि मामले में तलवार दंपति बरी