पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पंत विजयी

Webdunia
गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (15:31 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव परिणाम में भाजपा विजयी हुई है। स्थानीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद उपचुनाव में मिली सफलता के बाद पार्टी के हौसले काफी बुलंद हैं और पार्टी ने इसे सरकार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत प्रकाश पंत की विजय बताया।
 
भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद इस सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ और गुरुवार को  मतगणना का कार्य सम्पन्न हो गया। भाजपा की ओर से पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा गया। पार्टी का यह दांव सही साबित हुआ। पार्टी ने कांग्रेस को 3267 मतों से पराजित किया।
 
मतगणना का कार्य सुबह अपने नियत समय से शुरू हो गया था। भाजपा प्रत्याशी ने पहले चरण से बढ़त बनाए रखी। यह बढ़त अंत तक बनी रही। कुल 10 चरणों की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत को 26086 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को 22819 मत मिले।
 
मतदान प्रतिशत कम होने के चलते माना जा रहा है कि कांग्रेस को इस चुनाव में फायदा मिला है। इस सीट पर लगभग 48 प्रतिशत मतदान ही हुआ था। भाजपा को 51.57, कांग्रेस को 45.11 प्रतिशत मत मिले। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में नाकामयाब रहा। 
 
सपा को पहाड़ की जनता ने एक बार फिर नकार दिया है। पार्टी ने स्थानीय उम्मीदवार मनोज कुमार भट्ट को मैदान में उतारा था, लेकिन भट्ट को मात्र 835 मत हासिल हुए। नोटा को सपा से 9 मत अधिक मिले हैं। नोटा के पक्ष में 844 मत पड़े। पोस्टल बैलेट में भी भाजपा ने बढ़त बनाई। 556 मतों में से भाजपा को 255 जबकि कांग्रेस को 119 और सपा और नोटा को 9-9 मत मिले तथा 135 मत रद्द रहे।
 
उपचुनाव जीतने के बाद प्रदेश भाजपा एवं सरकार के हौसले बुलंद हैं। पार्टी को स्थानीय निकायों एवं पंचायत चुनावों के बाद उपचुनाव में तीसरी सफलता हाथ लगी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत प्रकाश पंत की विजय बताया है। उन्होंने पिथौरागढ़ की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां की जनता ने पंत की नीतियों को अपना आशीर्वाद दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

Weather Update : मणिपुर में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, कई इलाके जलमग्न, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

सेहत पर उठाया सवाल, नवीन पटनायक ने PM मोदी को दिया यह जवाब

Weather Update : आज केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, पूर्वोत्तर में बारिश के आसार

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

जम्मू में पारा 47 के पार, बिजली कटौती के बावजूद लगा रहे स्मार्ट मीटर

अगला लेख