Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र के पालघर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोग घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र के पालघर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 लोग घायल
, गुरुवार, 17 जून 2021 (20:34 IST)
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में गुरुवार की सुबह पटाखों की फैक्टरी में धमाका हो गया, जिससे इस घटना में 5 लोग घायल हो गए और उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना देहने गांव में दिन में करीब 11 बजे हुई और विस्फोट के बाद आग लग गई। मुख्य जिला आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने इसकी जानकारी दी। यह इलाका मुंबई से करीब 125 किलोमीटर दूर है।

कदम ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल गाड़ियों को भेजा गया। घायलों में से चार को दहानु के, जबकि एक अन्य को वापी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पशुपति कुमार पारस बने लोजपा के नए अध्यक्ष