Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुत्तापुकुर में पटाखा फैक्टरी में धमाके, 5 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें दुत्तापुकुर में पटाखा फैक्टरी में धमाके, 5 की मौत
, रविवार, 27 अगस्त 2023 (12:57 IST)
West Bengal News : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में दुत्तापुकुर पुलिस थाना क्षेत्र में नीलगंज के मोशपोल इलाके में कई लोग पटाखा फैक्टरी में काम कर रहे थे।
 
फायर स्टेशन अधिकारी आशीष घोष ने कहा कि विस्फोट में अब तक 5 शव मिले हैं। विस्फोट में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि मई में पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में इसी तरह के विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लू अब और जानलेवा हो रही, शोधकर्ताओं ने रिसर्च में किया दावा