Publish Date: Sat, 24 Feb 2018 (07:54 IST)
Updated Date: Sat, 24 Feb 2018 (08:00 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा के बोलनगीर जिले में एक गिफ्ट पैक में विस्फोट होने से एक नवविवाहित व्यक्ति और उसकी दादी तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस धमाके में नवविवाहिता भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि विवाह के बाद रिसेप्शन के दौरान यह उपहार किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवविवाहित दंपत्ति को दिया था।
इस धमाके में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच दिन पहले विवाह के बंधन में बंधे उसके पोते की मौत राउरकेला के एक अस्पताल में हो गई। विवाहिता का इलाज बुरला के अस्ताल में चल रहा है। (भाषा)