बीएमसी चुनाव : मुंबई में भिड़े भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ता

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (16:51 IST)
मुंबई। बीएमसी चुनाव के रुझान आने के साथ ही गुरुवार को मध्य मुंबई के दादर में भाजपा कार्यालय के बाहर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए जिसके बाद शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीएमसी चुनाव में पार्टी की बढ़त का जश्न मना रहे शिवसेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने दादर में दादा साहेब फाल्के मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर दोपहर लगभग 1 बजे पटाखे चलाए जिसके बाद दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उन्होंने बताया कि दोनों दलों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी भी की।
 
भाईवाड़ा के पुलिसकर्मियों ने इस मामले में दखल देकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय के सामने का इलाका खाली करने को कहा। बाद में हालात सामान्य हो गए। (भाषा) 

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

चेन्नई नगर निगम ने होर्डिंग हटाने का दिया आदेश, मुंबई की घटना के बाद उठाया कदम

अगला लेख