क्या दूर होगी भाजपा और शिवसेना के बीच की कड़वाहट...

Webdunia
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (08:03 IST)
मुंबई। बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों में कोई स्पष्ट विजेता सामने नहीं आया ऐसे में एक बार फिर भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावना को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। बीएमसी चुनावों में शिवसेना को 84 तो भाजपा को 82 सीट मिली हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दोनों दलों को मुंबई में हाथ मिला लेना चाहिए।
 
देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा, 'बहुत हुई कड़वाहट। अब यह फिर से साथ आने का समय है।' पाटिल का बयान इस बात का संकेत है कि एक दूसरे से लड़े ये दोनों पूर्व सहयोगी खंडित जनादेश के बाद फिर से साथ आ सकते हैं।
 
केंद्रीय भाजपा नेतृत्व के साथ अच्छे रिश्ते रखने वाले पाटिल ने कहा, 'दोनों पार्टियों के हिस्सों में आई सीटों को देखते हुए क्या दोनों पार्टियों के साथ आने के अलावा कोई विकल्प बचा है? क्या वो (शिवसेना) कांग्रेस का समर्थन लेंगे?'
 
पाटिल ने कहा, 'कांग्रेस को साथ लेने जैसी अव्यहारिक चीजों में शामिल होने के बजाए दोनों दलों को ऐसी चीज करनी चाहिए जो व्यवहारिक हो और मुंबई को चलाने के लिए साथ आना चाहिए।'
 
मंत्री ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे को सत्ता की साझेदारी के बारे में फैसला करना चाहिए। दोनों अच्छे दोस्त हैं। पाटिल का ये बयान तब आया है जब भाजपा प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि पार्टी अपने प्रदर्शन के कारणों का आत्म विश्लेषण करेगी। पार्टी ने कहा कि ये उम्मीद के मुताबिक नहीं हैं।
 
वहीं भाजपा नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि उनकी पार्टी 10 नगरपालिका परिषदों और 25 जिला परिषदों में विजेता बनकर उभरी है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

Madhya Pradesh : थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने की मुख्‍यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

कर्नाटक में सीईटी परीक्षा केंद्र पर छात्रों से जनेऊ उतारने के लिए कहे जाने पर हुआ विवाद

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का एलान जल्द, बड़ा सवाल किसके सिर सजेगा ताज?

सुप्रीम कोर्ट ने नासिक की दरगाह गिराने के नोटिस पर लगाई रोक, बंबई हाई कोर्ट से मांगी रिपोर्ट

अगला लेख