बॉलीवुड अदाकारा शम्मी का निधन, अमिताभ ने इस तरह किया याद...

Webdunia
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (11:17 IST)
मुंबई। बॉलीवुड की बुजुर्ग अदाकारा शम्मी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। सोमवार की रात एक बजे उनका निधन हुआ।  
 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की जानकारी ट्विटर पर देते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'बेहतरीन अदाकारा और परफॉर्मर हमारे बीच नहीं रहीं। वह काफी समय से बीमार थीं, धीरे धीरे कर सभी जा रहे हैं।'

बॉलीवुड में शम्मी आंटी के नाम से लोकप्रिय अदाकारा काफी दिनों से बीमार थीं और सोमवार की देर रात उनका निधन हुआ। उन्हें अंतिम बार फराह खान और बोमन ईरानी की फिल्म 'शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' में देखा गया था।
 
उनका असली नाम नर्गिस राबदी था। उनकी फिल्मों में 'कुली नंबर 1', 'खुदा गवाह' , 'हम', 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं। शम्मी आंटी ने टेलीविजन पर प्रसारित 'देख भाई देख', 'श्रीमान श्रीमती', 'जबान संभाल के' और 'कभी ये कभी वो' जैसे शो से प्रशंसकों का दिल जीता। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

आज से जापान दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों को देंगे आमंत्रण

LIVE: अमित शाह ने लगाई संगम में पवित्र डुबकी, गंगा जल का किया आचमन

पुणे में क्‍यों खतरनाक हुआ गुइलेन बैरे सिंड्रोम, क्‍या है लक्षण और कैसे बचें, पूर्व अमरिकी राष्‍ट्रपति की भी ले चुका है जान

World Leprosy Day: भारत में 750 कुष्ठ बस्तियां अब भी मुख्य धारा से अलग थलग

बुलंदशहर में युवक और युवती के शव आम के पेड़ से लटकते मिले, पुलिस जुटी जांच में

अगला लेख