बॉलीवुड निर्माता सुभाष दुधानी गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 2 नवंबर 2016 (14:36 IST)
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उदयपुर स्थित एक फैक्टरी से 3,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की है और इस सिलसिले में बॉलीवुड के निर्माता सुभाष दुधानी को गिरफ्तार किया गया है।
 
डीआरआई अधिकारियों ने 28 अक्टूबर को उदयपुर स्थित मरुधर ड्रिंक्स कंपनी के परिसर में छापा मारा और पाया कि एक कमरे में प्रतिबंधित मैन्ड्रेक्स गोलियां कार्टनों में रखी थीं। सीबीईसी के अध्यक्ष नजीब शाह ने बताया कि गोलियों की कुल संख्या 2 करोड़ से अधिक है और वजन करीब 23.5 मीट्रिक टन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गोलियों की कीमत लगभग 3000 करोड़ रुपए से अधिक है।
 
इसे केंद्रीय आबकारी एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की जांच शाखा डीआरआई द्वारा अब तक की गई नशीली दवाओं की सबसे बड़ी जब्ती बताया गया है। शाह ने बताया कि हमने मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है और इस ड्रग सिंडीकेट में लिप्त अन्य लोगों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। 
 
उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के फिल्म निर्माता सुभाष दुधानी का कारोबार एवं संपत्ति मुंबई में भी है तथा डीआरआई मुंबई को मास्टरमाइंड के बारे में सूचना मिली और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की मदद से उसका उदयपुर में पता चला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
बरामद प्रतिबंधित नशीली दवा को मैन्ड्रेक्स, एम पिल्स, बटन या स्मार्टीज के नाम से जाना जाता है और अक्सर भांग के साथ इसका सेवन किया जाता है। अफ्रीका और एशिया में इसका उपयोग रिक्रीशनल ड्रग के तौर पर किया जाता है।
 
शाह ने बताया कि यह खेप राजस्थान में तैयार की गई और इसे मोजाम्बिक या दक्षिण अफ्रीका भेजा जाना था। पिछले 5 साल में डीआरआई ने 540 किग्रा से अधिक हेरोइन और 7,409 किग्रा एफ्रिडीन तथा अन्य पदाक पदार्थ जब्त किए हैं। इसके अलावा विभिन्न राज्यों में डीआरआई ने मेफ्रेडोन, केटामाइन, अल्पराजोलैम और एफ्रेडीन जैसी नशीली दवाओं की 10 अन्य फैक्टरियां बंद करवाईं। (भाषा)
 
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख