स्वामी ज्ञानदेव को बम से उड़ाने की धमकी

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2017 (08:20 IST)
हरिद्वार। निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष स्वामी ज्ञानदेव को बम से उड़ाने की धमकी से हरिद्वार में हड़कंप मच गया। इसके बाद अखाड़े और संत दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
पंजाब निवासी जगरूप नाम के व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर आडियो संदेश के जरिये दी गई इस धमकी से संत समाज में रोष है। स्वामी ज्ञानदेव ने इस संबंध में पुलिस को दी अपनी शिकायत में अखाड़े के पूर्व सचिव बलवंत सिंह पर आरोप लगाते हुए उनसे अपनी जान को खतरा बताया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्णकुमार वीके ने बताया कि कनखल थाना पुलिस को मिली शिकायत पर तत्परता से जांच की जा रही है और इसके साथ ही संत की सुरक्षा भी बढा दी गई है।
 
निर्मल अखाडे के अध्यक्ष स्वामी ज्ञानदेव द्वारा अखाडे़ के सचिव महंत बलवंत सिंह पर अखाडे़ की करोडों रूपये की संपत्ति खुर्दबुर्द करने के आरोप में उन्हें पद से हटा दिया गया था। महंत सिंह पर भू माफियाओं और बिल्डरों से मिलकर धार्मिक संपत्तियों और मूर्तियों को बेचने के आरोप हैं। हालांकि, बलवंत सिंह इन आरोपों को सिरे से नकराते हैं।
 
इस विवाद में मंगलवार को उस समय नया मोड आ गया जब अखाडे़ के अध्यक्ष और कनखल स्थित अखाड़े के मुख्यालय को बम से उडाने की धमकी मिली। हाल में कनखल के एक अन्य अखाड़े के संपत्ति विवाद में एक संत महंत सुधीर गिरि की रूड़की जाते समय गोली मार कर की गई।
 
निर्मल अखाडे़ की शहर के मध्य में अरबों रुपए की संपत्तियां हैं जिनमें से कुछ संपत्तियों को नष्ट करने का बलबंत सिंह पर आरोप है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, 38 की मौत

सीलमपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आतिशी का सवाल, क्या कर रही है डबल इंजन सरकार?

LIVE: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मालदा के लिए रवाना हुए, मुर्शिदाबाद भी जाने की उम्मीद

कांग्रेस का सवाल, क्या अमेरिका के साथ छात्र वीजा के मुद्दे को उठाएंगे विदेश मंत्री?

सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या पर बवाल, भारी सुरक्षाबल तैनात

अगला लेख