Hanuman Chalisa

बड़ा फैसला, शारीरिक संबंध नहीं तो विवाह रद्द

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (12:59 IST)
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस आधार पर एक जोड़े की शादी रद्द कर दी क्योंकि दोनों के बीच नौ साल से शारीरिक संबंध नहीं थे। हालांकि महिला इस आधार पर शादी को रद्द कराना चाहती थी कि उसके साथ फर्जवाड़ा करके शादी की गई है। 
 
जस्टिस मृदुला भाटकर ने कोल्हापुर के एक जोड़े की नौ साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद शादी को रद्द कर दिया। महिला का आरोप था एक व्यक्ति (जो खुद को उसका पति बताता है) ने कोरे कागजों पर गलत तरीके से हस्ताक्षर करवाकर शादी कर ली। अब वह शादी को रद्द कराना चाहती है, लेकिन उसका पति विरोध कर रहा है।
 
वर्ष 2009 के इस मामले में 21 वर्षीय महिला का दावा था कि उससे खाली पन्नों पर दस्तखत करवाए गए और रजिस्ट्रार के सामने शादी की। महिला के मुताबिक उसे यह पता नहीं चला कि उससे शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।
 
हालांकि अदालत ने फर्जीवाड़े के महिला के आरोपों को सही नहीं माना क्योंकि इस संबंध में कोई सबूत नहीं मिले, लेकिन इस आधार पर शादी को रद्द कर दिया कि दोनों के बीच पिछले 9 वर्षों से शारीरिक संबंध नहीं बने थे।
 
जस्टिस भाटकर ने कहा कि शादी में एक महत्वपूर्ण बात है कि यदि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने तो शादी के मायने खत्म हो जाते हैं। यदि शादी के बाद केवल एक बार संबंध बनाए गए हैं तब भी शादी को रद्द किया जा सकता है। (एजेंसी)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

अगला लेख