Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गले में फंसा बोतल का ढक्कन, दम घुटने से 15 साल के लड़के की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें गले में फंसा बोतल का ढक्कन, दम घुटने से 15 साल के लड़के की मौत
, शनिवार, 21 मई 2022 (14:52 IST)
अंबाला। पंजाब के अंबाला में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बोतल का ढक्कन गले में फंस जाने के कारण 15 वर्षीय किशोर की दम घुटने से मौत हो गई।
 
अंबाला कैंट में डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला यश कक्षा 11वीं का छात्र था। शुक्रवार रात को यश की बहन कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन खोल रही थी, लेकिन वह उसे खोल नहीं पाई और उसने अपने भाई को बोतल खोलने को दी।
 
यश ने अपने दांतों से ढक्कन खोलने की कोशिश की जो निकलकर उसकी श्वासनली में फंस गया। यश ने परिवार ने ढक्कन निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रबोधन कार्यक्रम में बोले योगी आदित्यनाथ, नकारात्मकता किसी जनप्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती