महाराष्ट्र : परंपराओं को तोड़कर 5 महिलाओं ने किया मां का अंतिम संस्कार

Webdunia
शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (21:55 IST)
Mother's Funeral : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 5 महिलाओं ने परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी मां के शव को अपने कंधों पर श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया और अंतिम श्रद्धांजलि दी। बहनों के शवयात्रा में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।
 
ठाणे के बदलापुर में पांच बहनों के शवयात्रा में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और लोग इसकी सराहना कर रहे हैं। अरुणा अशोक पवार (52) खानाबदोश दिसादी जनजाति से थीं। उनका 25 अगस्त को निधन हो गया था।
 
अरुणा की बेटी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपा पवार ने कहा, मेरे पिता की मृत्यु के बाद मेरी मां ने हमें पूरा सहयोग दिया और हमारा पालन-पोषण किया। वह एक भट्टे में काम करती थीं और कटलरी बेचती थीं। उनका निःस्वार्थ कार्य अद्वितीय था। हम बहनों ने तय किया था कि श्रद्धांजलि स्वरूप हम उनका अंतिम संस्कार करेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।
 
दीपा के मुताबिक महिलाओं द्वारा शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने और अंतिम संस्कार करने के विचार का उनके समुदाय में कुछ लोगों ने समर्थन किया जबकि कुछ लोगों ने विरोध भी किया था, क्योंकि यह पहली बार हो रहा था।
 
दीपा पवार ने कहा, हमने एक मिसाल कायम की है और हमें खुशी है कि हमारे समुदाय और समाज ने समग्र रूप से हमारे कदम का समर्थन किया है। हमने वही किया जो हमें सही लगा। समाज बदल रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar और PAN को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मिनटों में 500 साल की कैलकुलेशन,130 करोड़ की लागत, बाढ़, सूखा, तूफान की सटीक जानकारी, 3 परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित

Cold Play बैंड से लेकर Diljit Dosanjh शो तक क्‍यों लाखों में बिक रहे लाइव कंसर्ट के टिकट?

क्या शेयर बाजार है Overbought, आ सकता है बड़ा करेक्शन?

योगी मॉडल को लेकर हिमाचल कांग्रेस में क्लेश, सुक्खू सरकार की सफाई, मंत्री विक्रमादित्य को हाईकमान की फटकार

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आज सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

लगातार बढ़ रहे समुद्री जलस्तर से कैसे निपटा जाए?

गडकरी का दावा, कई बार मिला प्रधानमंत्री बनने का ऑफर

केंद्र सरकार का श्रमिकों को तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में होगी बढ़ोतरी, 1 अक्‍टूबर से लागू होगा नया वेतन

अगला लेख