दूल्हे को भारी पड़ी रस्म, दूल्हन तो मिली नहीं जेल पहुंच गया...

Webdunia
शनिवार, 22 अप्रैल 2017 (17:30 IST)
नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कस्बे रामपुरा में शादी समारोह के दौरान एक रस्म पूरी करना दूल्हे को महंगा पड़ गया। वह शादी के मंडप के बजाय जेल की बैरक में पहुंच गया और शादी भी टूट गई।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रामपुरा स्थित भोई मोहल्ले में फूलचंद भोई विवाह करने बारात लेकर आया था। तोरण मारने से पहले अंधविश्वास के चलते दूल्हे से खेजड़ी का पौधा अपनी तलवार से काटने की रस्म अदा करने को कहा गया।
 
दूल्हे ने इस रस्म को निभाने के लिए पौधे पर पूरी शक्ति से तलवार का वार किया। इसी दौरान यह रस्म देखने वहां दुल्हन के एक रिश्तेदार का 10 वर्षीय बेटा हेमंत भोई भी खड़ा था। दूल्हे ने जब पौधे पर तलवार चलाई तो वह तेजी से पौधे को काटते हुए बालक के पेट पर जा लगी। इससे बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और नीमच के जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
 
घटना से व्यथित दुल्हन पक्ष ने शादी समारोह रोक कर रिश्ता यहीं समाप्त कर दिया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर आज रामपुरा पुलिस ने दूल्हा बनने जा रहे युवक फूलचंद को गैर इरादतन हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: झुलसा देने वाली गर्मी, 12 राज्यों में लू का अलर्ट, पूर्वोत्तर और मध्यभारत में बारिश

LIVE: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

क्या है शिमला समझौता? पाकिस्तान के कदम से क्या होगा दोनों देशों पर असर

पानी रोका तो बर्बाद हो जाएगा पाकिस्तान, 5 बिन्दुओं से समझें सिंधु जल संधि की कहानी

वैष्णो देवी मार्ग पर फर्जी पहचान से टट्टू सेवा दे रहे थे, 2 गिरफ्तार

अगला लेख