असम में हरंग नदी पर बना पुल ढहा, 2 ट्रक नदी में गिरे, कुछ सप्‍ताह पहले ही हुई थी मरम्‍मत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 जून 2025 (16:56 IST)
Bridge Collapses In Assam : असम के कछार जिले में मरम्मत के बाद हाल में खोला गया हरंग नदी पर बना पुल बुधवार को ढह गया जिससे तय मात्रा से अधिक  सामान ले जा रहे 2 ट्रक नदी में गिरे गए और चालक घायल हो गए। सिलचर-कलेन  रोड पर बने दशकों पुराने पुल को लगभग 2 साल की मरम्मत के बाद पिछले माह फिर से खोल दिया गया था। यह पुल, असम को मेघालय से  जोड़ता है। पुल पर प्रतिबंध लगाए गए थे और तय मात्रा से अधिक सामान ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए 4 जांच केंद्र स्थापित किए गए थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य  में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिलचर-कलेन  रोड पर बने दशकों पुराने पुल को लगभग 2 साल की मरम्मत के बाद पिछले माह फिर से खोल दिया गया था। यह पुल, असम को मेघालय से  जोड़ता है।
 
घटना की जांच के आदेश : जिला आयुक्त मृदुल यादव ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां (पुल पर)  प्रतिबंध लगाए गए थे और तय मात्रा से अधिक सामान ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए 4 जांच केंद्र स्थापित किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस  अधीक्षक नुमल महत्ता ने बताया कि दोनों ट्रक के चालक घायल हो गए और उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चूक कहां हुई इसकी  जांच की जा रही है।
ALSO READ: Pune Bridge Collapses : कैसे ढह गया पुणे की इंद्रायणी नदी बना पुल, किसकी थी लापरवाही, कौन है लोगों की मौत का जिम्मेदार
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुल के ढहने के कारण नदी के दोनों ओर रहने वाले स्कूली बच्चों और निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना  करना पड़ रहा है। नदी पार करने में मदद करने के लिए हमने नौकाएं तैनात की हैं। इस बीच स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य  में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था जिसके कारण पुल ढह गया।
ALSO READ: MP के शिवपुरी में 80 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा पुल गिरा, 6 मजदूर घायल
आरोपों का खंडन करते हुए जिला परिषद सदस्य फरीदा परवीन लस्कर  ने दावा किया कि पुल की वजन सीमा 40 टन थी, लेकिन ये ट्रक लगभग 120-130 टन पत्थर ले जा रहे थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत में कैसे होती है जनगणना, जानिए Census की पूरी प्रक्रिया

Apple, Google, Samsung की बढ़ी टेंशन, डोनाल्ड ट्रंप लॉन्च करेंगे सस्ता Trump Mobile T1 स्मार्टफोन

Raja Raghuvanshi Murder Case : खून देखकर चिल्ला उठी थी सोनम, 2 हथियारों से की गई राजा रघुवंशी की हत्या

Ahmedabad Plane Crash: प्लेन का लोहा पिघल गया लेकिन कैसे बच गई भागवत गीता?

शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ, दुल्हन के भागने पर दूल्हे ने ली राहत की सांस

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra: राज ठाकरे ने हिन्दी भाषा को लेकर सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

इंस्टाग्राम पोस्ट पर अलर्ट के 8 मिनट के भीतर महिला के घर पहुंची पुलिस, आत्महत्या से रोका

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर 2 की मौत, 3 घायल

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में बम धमाका, 6 डिब्बे पटरी से उतरे

क्या ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में बढ़ेगी महंगाई, जानिए कौन सी चीजें होंगी महंगी और क्या पड़ेगा असर

अगला लेख