अगले 2 साल तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करता रहूंगा : येदियुरप्पा

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (16:23 IST)
हासन। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें हटाने से इनकार के भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के बयान ने उन्हें और मजबूती प्रदान की है और वे शेष 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास के लिए काम करते रहेंगे।

येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा आलाकमान द्वारा उन पर भरोसा दिखाए जाने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। येदियुरप्पा ने एक सवाल के जवाब में कहा, कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने कहा है कि (नेतृत्व परिवर्तन का) कोई सवाल ही नहीं है, येदियुरप्पा अगले दो साल तक (मुख्यमंत्री) रहेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। ऐसे में इसका सवाल ही पैदा नहीं होता।

जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा, यह स्पष्ट किया जा चुका है कि येदियुरप्पा शेष दो वर्ष तक बने रहेंगे और सभी के सहयोग से मैं राज्य के विकास व यात्रा पर ध्यान केंद्रित करूंगा और अच्छा काम करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करूंगा।

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा के राज्य के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बदलने से इनकार करते हुए कहा था कि येदियुरप्पा शीर्ष पद पर बने रहेंगे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

खरगे ने साधा शुल्कों को लेकर सरकार पर निशाना, कहा कि बैंकों को 'कलेक्शन एजेंट' बना दिया

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

अगला लेख