Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीएसएनएल अधिकारी ने चलती बस में की छेड़छाड़

Advertiesment
हमें फॉलो करें बीएसएनएल अधिकारी ने चलती बस में की छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर , रविवार, 22 अप्रैल 2018 (15:48 IST)
मुजफ्फरनगर। सरकारी दूरसंचार कंपनी के एक अधिकारी ने देहरादून जा रही एक बस में एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद उन्हें यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
 
क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया जिसके बाद यात्रियों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। अधिकारी नोएडा में एक सरकारी कंपनी में कार्यरत है। शनिवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
सीओ ने बताया कि दिल्ली से देहरादून जा रही बस में यह घटना हुई। यात्रियों ने उसे मंसूरपुर पुलिस थानाक्षेत्र में पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी को 2019 के चुनाव में इस तरह शिकस्त देगी कांग्रेस...