MP में उपचुनाव के लिए बसपा ने की 8 उम्मीदवारों की घोषणा

Webdunia
शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (16:49 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस क्षेत्र में बसपा को पहले भी समर्थन मिलता रहा है।

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने शुक्रवार को बताया कि जौरा से पूर्व विधायक सोनाराम कुशवाह, मुरैना से रामप्रकाश राजोरिया, मेहगांव से योगेश मेघसिंह नरवरिया, पोहरी से कैलाश कुशवाहा (सभी सामान्य सीट), अंबाह से भानुप्रताप सखवार, गोहद से जसवंत पटवारी, डबरा से संतोष गौड़ और करैरा से राजेन्द्र जाटव (सभी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट) को आगामी उपचुनाव में बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

उन्होंने बताया कि यह सूची पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेशानुसार जारी की गई है। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की है।
पिप्पल ने कहा कि बसपा सभी 27 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 27 सीट खाली हैं। इनमें से 25 विधायक त्याग पत्र देने के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं, जबकि दो सीट विधायकों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

BSNL की सिम बंद नहीं होगी, रोजाना खर्च करने पड़ेंगे सिर्फ 5 रुपए, जानिए कौनसा है सस्ता प्लान

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

गडकरी ने किया दावा, 2 साल में MP में राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क अमेरिका से भी अच्छा होगा

भारत के इस पड़ोसी देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना, घूमने जाएं तो लाना ना भूलें

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

अगला लेख