बड़ी खबर, कमलनाथ सरकार गिराने के लिए BJP ने BSP विधायक को दिया 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 27 मई 2019 (20:29 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश में ऑपरेशन लोटस चलने की खबरें फिर सियासी गलियारों में गर्मा गई हैं। कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा के बड़े नेता भले ही हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) को सिरे से मना कर रहे हों, लेकिन कांग्रेस की ओर से लगातार भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया जा रहा है।
 
 
इस बीच कमलनाथ सरकार को समर्थन दे रही बसपा की विधायक रमाबाई ने बड़ा आरोप लगाया है। रमाबाई का कहना हैं कि भाजपा ने कमलनाथ सरकार गिराने के लिए उन्हें 50 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया।

इतना ही नहीं, रमाबाई कहती हैं कि ऐसे ऑफर सभी निर्दलीय और दूसरे अन्य विधायकों को भी मिल रहे हैं।
 
रमाबाई का कहना है कि वे पूरी तरह मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हैं। वे एक अच्छे सीएम हैं और हमेशा उनके साथ ही हैं। ऐसा नहीं है कि पहली बार सरकार में शामिल या समर्थन देने वाले किसी विधायक ने इस तरह का आरोप लगाया है। 
इससे पहले भी कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा था कि भाजपा विधायकों को तोड़ने के लिए 50 करोड़ का ऑफर दे रही है, वहीं सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले ही कह चुके हैं कि उनके 10 विधायकों के पास मंत्री पद और करोड़ों रुपए के ऑफर आ चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख