Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में भारी बारिश, तीन की मौत, बिल्डिंग का हिस्सा गिरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई में भारी बारिश, तीन की मौत, बिल्डिंग का हिस्सा गिरा
, सोमवार, 25 जून 2018 (12:58 IST)
मुंबई। मुंबई में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण यहां और नजदीक के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मुंबई के वडाला इलाके में एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया, जिसमें कुछ कारों को नुकसान पहुंचने की खबर है।
 
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुंबई और ठाणे में रातभर और सोमवार सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उपनगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। 
 
 
ठाणे जिले के नगरीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए। 
 
 
दूसरी ओर सोमवार सुबह एक अन्य घटना में ठाणे के एक आवासीय परिसर में अहाते की 65 फीट की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दो कारें और अन्य वाहन दब गए।  कदम ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 222.81 मिली बारिश हुई। 
 
मुंबई के वडाला में इमारत का एक हिस्सा गिरा : मुंबई से नितिन भंडारी के मुताबिक शहर में वडाला के एनटॉप हिल इलाके में सोमवार तड़के 4 बजे के लगभग एक परिसर का बड़ा हिस्सा धंस गया। इसके मलबे में कई वाहन दब गए और करीब 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। यह घटना लॉयड एस्टेट बिल्डिंग के सी और डी विंग की है। 
 
 
मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने पीटीआई को बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। उन्होंने बताया कि बारिश जारी रह सकती है। शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माली में डोजो शिकारियों के हमले में 32 फुलानी किसानों की मौत