लुधियाना इमारत धराशाही, 11 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (15:16 IST)
लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र में एक चार मंजिला इमारत गिरने से मंगलवार को 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना के सूफियां चौक में एक प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्टरी में आग गई थी। इसके बाद यह इमारत धराशायी हो गई। इसमें 11 लोगों के मरने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें और लोग भी फंसे हो सकते हैं। 
 
पुलिस ने फैक्टरी मालिक इंदरजीतसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लुधियाना के जिला कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने भी 10 शवों के मिलने की पुष्टि की है। 

उपायुक्त प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में चीमा चौक के पास स्थित पांच मंजिला इमारत ढही तो मलबे में दमकल विभाग के जवानों समेत 25 लोगों के दबे होने की आशंका थी।  
 
पुलिस आयुक्त आरएन ढोके के अनुसार बचाव कार्य रात भर चला और अब तक मलबे से 10 शव निकाले जा चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा बचाव दल, सेना, पुलिस, दमकल विभाग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। ढोके ने कहा कि अमरसन पोलीमर्स कारखाने में रखे गए रसायन और प्लास्टिक सामग्री के कारण ही आग भड़की थी और इसने इतना विकराल रूप ले लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से 5 लोग गिरफ्तार

ट्रंप का बड़ा खुलासा, भारत पाकिस्तान युद्ध में नष्ट हुए थे 5 विमान

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

अगला लेख