Hanuman Chalisa

सोलन में बड़ा हादसा, 4 मंजिला बिल्डिंग ढहने से 2 की मौत, 30 लोग दबे

Webdunia
रविवार, 14 जुलाई 2019 (19:18 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नाहन एक्सप्रेस वे पर कुम्हारहट्टी गांव के निकट आज एक चार मंजिला इमारत ढहने से, इमारत में स्थित रेस्तरां में एक जवान और एक महिला की मौत हो गई जबकि दो दर्जन सैनिकों के साथ तीस लोगों के दबने की आशंका है, जबकि 22 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है।
 
पुलिस, दमकल विभाग व प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार घटना के समय रेस्तरां में दो दर्जन सैनिकों समेत करीब 30 ग्राहक थे। इसके अलावा कर्मचारी और मकान मालिक के परिवार के सदस्य भी थे। चार मंजिला भवन अचानक भरभराकर गिर गया जिससे यह सभी लोग मलबे में दब गये। घायलों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बचाव कार्य जारी है हालांकि मूसलाधार बारिश जारी होने की वजह से इसमें बाधा आ रही है। फायर ब्रिगेड, पुलिस, सोलन के उपायुक्त के सी चमन समेत प्रशासनिक अमला व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पिंजौर से सोलन के लिए रवाना हो चुकी है। 
 
इमारत ढहने की संभावित वजह बारिश है। बचाव कार्य जारी है हालांकि मूसलाधार बारिश जारी होने की वजह से इसमें बाधा आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख