महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 13 की मौत

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (08:05 IST)
रायगढ़। महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में शनिवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक बस खाई 90 मीटर गहरी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि पुणे से मुंबई जा रही निजी बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास खाई में गिर गई।
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 4 बजे रायगढ़ के खोपोली में उस समय हुआ जब ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया। बस में 41 लोग सवार थे।
 
घटना की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। हताहतों को रस्सी के सहारे खाई से बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख