पुणे में ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, 18 घायल

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (09:24 IST)
मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा
मंदिर के पास ट्रक ने बस को मारी टक्कर
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
Pune accident news : महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मंदिर के पास एक ट्रक ने एक बस को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
पुलिस के अनुसार, सतारा से ठाणे के डोम्बिवली जा रही निजी यात्री बस जब स्वामीनारायण मंदिर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि 18 यात्री घायल हो गए।
 
ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण ट्रक बस से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा आपात सेवा का दल घटनास्थल पर पहुंचा।
 
पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि वाहन चालकों में थकान एक प्रमुख समस्या है जिससे निपटने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि सभी नागरिक रात के समय वाहन चलाते समय आवश्यक एहतियात बरते। यात्रा शुरू करने से पहले पर्याप्त आराम करें, नियमित विराम लें और सड़क पर अन्य चालकों का भी ध्यान रखें। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

क्या पुरी के रत्न भंडार में कोई छिपा हुआ कक्ष है? ASI ने किया खुलासा

28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

डंपर के नीचे लेटकर युवक ने दी जान, CCTV में कैद हुई मौत

अगला लेख