तैयार हुई कैंसर को खत्म करने वाली दवाई

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2019 (21:16 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के श्री चित्रा तिरुनाल आयुर्विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एससीटीआईएमएसटी) ने कैंसर रोधी सूजन रोधी दवा विकसित की है जिसे मानव सीरम एल्ब्युमिन (ब्लड प्लाज्मा का मुख्य प्रोटीन) को मिलाकर तैयार किया गया है।
 
संस्थान के एक सूत्र ने बताया कि यह नसों के भीतर दवा को पहुंचाने वाली प्रणाली है जिससे दवा की जैव उपलब्धतता में 100 गुणा बढ़ोतरी हुई है और यह मानव सीरम एल्ब्युमिन एवं पौधे से बनी दवा है।
 
सूत्र ने बताया कि हमने पशुओं पर शुरुआती जांच की है और यह सूजन रोधी साबित हुआ। प्रौद्योगिकी पहले से ही हस्तांतरित हो चुकी है। क्लिनिकल परीक्षण में कुछ वक्त लगेगा क्योंकि ये कई चरणों में होगा और कंपनी यह परीक्षण करेगी।
 
यह मिश्रण अपने आपमें अनूठा है क्योंकि इसमें मानव एल्ब्युमिन का प्रयोग किया गया है जो मानव शरीर के ज्यादा अनुकूल है।
 
संस्थान ने 30 मिनट से भी कम समय में बलगम के नमूनों में तपेदिक के जीवाणु का पता लगाने के लिए समताप आधारित डीएनए विस्तारण उपकरण की प्रौद्योगिकी भी विकसित की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख