हलफनामा देख रह जाएंगे हैरान, इस प्रत्याशी पर है चार लाख करोड़ का कर्ज

Webdunia
गुरुवार, 4 अप्रैल 2019 (08:01 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के पेरम्बूर में विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी जे मोहनराज ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उन्होंने वर्ल्ड बैंक से 4 लाख करोड़ रुपए का लोन ले रखा है।
 
दरअसल तमिलनाडु की पेंरबूर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए एक उम्मीदवार ने अपने हलफनामे में 1.76 लाख करोड़ रुपए नकद होने और चार लाख करोड़ रुपए का कर्ज होने की जानबूझकर गलत घोषणा की है। ये आंकड़े 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले और तमिलनाडु सरकार के कर्ज बोझ के अनुमानित मूल्य को व्यंग्यात्मक ढंग से दर्शाते हैं।
 
इनका उल्लेख स्वतंत्रता सेनानी जेबामनी के बेटे ने किया था जो अनिवार्य घोषणा की चुनाव आयोग की छंटनी प्रक्रिया में खामी का पर्दाफाश करने का प्रयास कर रहे थे।
 
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर इस हलफनामे की एक प्रति अपलोड की गई है। जेबामनी जनता पार्टी के जे मोहनराज ने अपने नामांकन के साथ यह हलफनामा दायर किया था। अगर इन आंकड़ों पर यकीन किया जाता तो वह पूरे देश में सबसे अमीर उम्मीदवार होते।
 
मोहनराज से जब पूछा गया कि उन्होंने गलत घोषणा क्यों की तो उन्होंने आरोप लगाया कि 2जी घोटाले की जांच सही से नहीं हुई थी और इस पहलू की तरफ ध्यान दिलाने के लिए उन्होंने यह प्रयास किया था। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख