shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कारों की टक्कर के बाद गुस्साई लड़की सरिया लेकर विरोधी पर टूट पड़ी (वीडियो)

Advertiesment
Car
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ उस समय लोग देखते ही रह गए जब दो कारों की टक्कर के बाद एक कार में सवार लड़की विरोधी चालक पर सरिया लेकर टूट पड़ी।
 
यह मामला 25 जून का बताया जा रहा है। एएनआई के मुताबिक यह मामला चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक का है, जहां दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के बाद एक कार से एक युवती सरकार लेकर उतरी और दूसरी कार चला रहे युवक पर राड से हमला बोल दिया। युवक पीजीआई अस्पताल से अपने रिश्तेदारों को ला रहा था। अचानक हुई इस घटना से वे भी घबरा गए। 
 
घटना के बाद युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि लड़की ने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया था।
(Photo and Video courtesy: Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी को क्यों याद नहीं आते अंसारी, अखलाक और पहलू खान : असदुद्दीन औवेसी