Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अकोला में कार व बस की टक्कर, पूर्व विधायक सहित 8 लोग घायल

Advertiesment
accident
car and bus collision: महाराष्ट्र के अकोला (Akola) जिले में शनिवार को कार और बस के बीच हुई टक्कर में एक पूर्व विधायक (former MLA) समेत 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे कुरनखेड़ गांव के निकट राजमार्ग पर हुई।
 
उन्होंने कहा कि बुलढाणा से पूर्व विधायक विजयराज शिंदे (58) अपने 4 समर्थकों के साथ अमरावती की ओर जा रहे थे तभी उनकी कार अकोला की ओर जा रही एक बस से टकरा गई। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में पूर्व विधायक, उनके 3 समर्थक और बस में सवार 4 यात्री घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गहलोत ने किया सवाल, मोदी बताएं कि हमारी सरकार के बड़े फैसले केंद्र में कब लागू होंगे?