Hanuman Chalisa

पीओके के लिए रवाना हुई कारवां-ए-अमन बस

Webdunia
सोमवार, 22 मई 2017 (12:28 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव की स्थिति के बावजूद श्रीनगर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सोमवार को यहां से रवाना हुई। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास अंतिम भारतीय चौकी की ओर यह बस सुबह 7 बजे रवाना हुई। उत्तर कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास पिछले 48 घंटों में हुई मुठभेड़ में जहां 4 घुसपैठियों को मारा है वहीं सेना के 3 जवान भी शहीद हुए हैं। मुठभेड़ रविवार को भी जारी रही थी।
 
उन्होंने कहा कि बस अभी व्यापार सुविधा केंद्र (टीएफसी) तक ही पहुंची है। बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की सही संख्या का दोपहर में पता चलेगा। इसी तरह पीओके से आने वाले यात्रियों की जानकारी भी दोपहर में मिलेगी। 
 
गौरतलब है कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए 7 अप्रैल 2005 को इस साप्ताहिक बस सेवा की शुरुआत की गई थी। इस बस सेवा को पिछले साल कश्मीर में अशांति के बावजूद और पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन के कारण नियंत्रण रेखा पर तनाव एवं सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद जारी रखा गया। पिछले 12 वर्षों के दौरान कारवां-ए-अमन बस सेवा से अब तक नियंत्रण रेखा के दोनों ओर से हजारों लोग यात्रा कर चुके हैं।
 
नियंत्रण रेखा के पास बढ़ रही अशांति के कारण इस साप्ताहिक बस को इस महीने 2 बार निलंबित कर दिया गया है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

अगला लेख