Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बेंगलुरु मेट्रो का ढांचा गिरने की घटना में एनसीसी व 7 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

हमें फॉलो करें बेंगलुरु मेट्रो का ढांचा गिरने की घटना में एनसीसी व 7 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
, बुधवार, 11 जनवरी 2023 (14:59 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में निर्माणाधीन मेट्रो का खंभा ढहने की घटना के सिलसिले में नागार्जुन विनिर्माण कंपनी (एनसीसी), उसके 5 अधिकारियों और बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के 2 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस हादसे में 1 महिला और उसके छोटे बच्चे की मौत हो गई थी।
 
एनसीसी को पहले आरोपी (ए1) का नाम दिया गया है, उसके बाद उसके अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि बीएमआरसीएल के उप मुख्य अभियंता और कार्यकारी अभियंता इस मामले में क्रमशः ए7 और ए8 आरोपी हैं। बेंगलुरु में रिंग रोड पर नागवारा में मंगलवार सुबह 'नम्मा मेट्रो' निर्माण स्थल पर एक ढांचा गिरने से तेजस्विनी (30) और उसके बेटे विहान की मौत हो गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जॉनसन एंड जॉनसन को बंबई हाईकोर्ट से मिली राहत, बेबी पाउडर बेचने की अनुमति