Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maharashtra : पत्नी को किया परेशान, 3 बार बोला तलाक, पति के खिलाफ केस दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Case filed against husband for harassing wife

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

ठाणे (महाराष्ट्र) , मंगलवार, 19 नवंबर 2024 (00:39 IST)
Thane Maharashtra News : ठाणे पुलिस ने 4 लाख रुपए के लिए पत्नी को परेशान करने और उसे 3 बार तलाक कहकर संबंध विच्छेद करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके परिवार के 4 अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला (33) एक वकील है जो वर्तमान में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में रहती है।
एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। शांति नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला इस साल जनवरी से जुलाई के बीच जब नागपुर स्थित अपने ससुराल में रह रही थी तब आरोपियों ने उससे कथित तौर पर 4 लाख रुपए या एक कार की मांग की।
उन्होंने बताया कि जब महिला आरोपियों की मांगें पूरी नहीं कर सकी तो उन्होंने उसकी पिटाई की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बाद में महिला के पति ने उसे 3 बार तलाक कहा और रिश्ता खत्म कर दिया।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को उसके पति, सास और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 85 (किसी महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351(2) (आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
(सांकेतिक फोटो)
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहली बार रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंची विमान यात्रियों की संख्या, विमानन मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े