Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

26 जनवरी पर राष्ट्रगान का अपमान, विधर्मी ने किया डांस, मुकदमा दर्ज

हमें फॉलो करें 26 जनवरी पर राष्ट्रगान का अपमान, विधर्मी ने किया डांस, मुकदमा दर्ज

हिमा अग्रवाल

, शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (23:15 IST)
मेरठ में 26 जनवरी को 2 युवकों द्वारा राष्ट्रगान का अपमान/मजाक बनाया गया। जहां पूरे देश में गणतंत्र दिवस के दिन जश्न हो रहा था, वहीं 2 मुस्लिम युवक राष्ट्रगान के समय सावधान की अवस्था में खड़े होने की बजाए राष्ट्रगान की खिल्ली उड़ाते नजर आए।

इन दोनों युवकों द्वारा राष्ट्रगान के उपहास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दूवादी लोगों ने विरोध करते हुए थाने का घेराव किया। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो 26 जनवरी का है। राष्ट्रगान का अपमान करने वाले युवक मेरठ थाना के रेलवे रोड स्थित ईदगाह के रहने वाले हैं।

शुक्रवार को हिन्दू जागरण मंच के पूर्व अध्यक्ष ने रेलवे रोड थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी अदनान को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रूबल जो राष्ट्रगान पर विभिन्न मुद्राओं में उपहास उड़ा रहा था फरार है।

फिलहाल पुलिस रूबल की तलाश कर रही है। यह वायरल वीडियो 29 सेकंड का है। इस वीडियो में युवक राष्ट्रगान का मखौल उड़ाता दिखाई दे रहा है। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने दोनों विधर्मियों पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। 

सचिन का कहना है कि इस देश में सभी धर्म-जाति के लोग रहते हैं, देश का सम्मान करते हैं, लेकिन विधर्मी द्वारा राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये लोग भारत में रहते हैं और यहीं का अन्न खाते हैं। राष्ट्गान का अपमान, राष्ट्र का अपमान है। इन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, भारत ने पूर्वी लद्दाख में 26 पेट्रोलिंग पॉइंट्‍स पर खोई पहुंच