Publish Date: Wed, 06 Jan 2021 (17:44 IST)
Updated Date: Wed, 06 Jan 2021 (17:47 IST)
मुंबई। मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेयर को पिछले साल 21 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने फोन कर हिंदी में अभद्र शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि पेडनेकर ने हाल ही में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि भादंवि की धारा 506-II के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पेडनेकर 2019 नवंबर में मेयर चुनी गई थीं।(भाषा)