मैक्स अस्पताल द्वारा 'मृत' घोषित बच्चे ने दम तोड़ा

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (18:27 IST)
नई दिल्ली। मैक्स अस्पताल में पिछले हफ्ते समय से पूर्व जन्मे जिस बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया था, उसने इलाज के दौरान मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।
 
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने पुष्टि की कि 30 नवंबर को पैदा हुए बच्चे की कल  शाम मौत हो गई। मैक्स हेल्थ केयर के प्राधिकारियों ने एक बयान में बताया, हमें समय से पहले, 23 सप्ताह में ही जन्म लेने वाले बच्चे के निधन की दुख:द खबर मिली। वह जीवनरक्षक प्रणाली पर था। बयान में कहा गया है, हमारी संवेदनाएं अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं। 
 
उन्‍होंने बताया, हम समझते हैं कि समय से पहले पैदा होने वाले बच्चों के जीवित बचने की संभावना कम होती है, लेकिन यह अभिभावकों और परिवार वालों के लिए हमेशा ही पीड़ादायी होता है। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें यह दुख सहन करने की शक्ति मिले। 
 
दिल्ली सरकार द्वारा इस मामले की जांच के लिए गठित पैनल ने कल मैक्स अस्पताल को नवजात शिशुओं से संबंधित निर्धारित चिकित्सकीय मानकों का पालन न करने का दोषी पाया था।
 
यह मामला 30 नवंबर को पैदा हुए जुड़वा बच्चों (एक लड़का और एक लड़की) से संबंधित है। इन बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया था, जबकि बाद में पता चला कि उनमें से एक बच्चा (लड़का) जिंदा था। अभिभावकों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ने बताया कि दोनों बच्चे मृत पैदा हुए थे। अस्पताल ने इन नवजातों को एक पॉलीथिन बैग में डालकर उन्हें सौंपा था।
 
 
पुलिस ने बताया कि अंतिम संस्कार से कुछ देर पहले परिवार को मालूम हुआ कि एक बच्चे की सांसें चल रही हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने दो दिसंबर को कहा था कि अगर जांच में अस्पताल को चिकित्सकीय लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया तो उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

म्यांमार में इंडिया का ऑपरेशन ब्रह्मा, भूकंप में दफ्न हुई नमाज अता करती महिला, NDRF ने अंतिम मुद्रा में निकाला शव

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा, 200 लड़कियों के साथ गंदा काम, मकसद था अमीर बनना, क्‍या था तंत्र-मंत्र का ये खेल?

ऊर्जा विभाग ने सभी केंद्रीय कोयला कंपनियों का भुगतान किया : मोहन यादव

26000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने पर भड़कीं Mamata Banerjee, कहा- फैसला नहीं स्वीकार

अमेरिका के भारत पर घोषित जवाबी शुल्क के क्या हैं मायने...

अगला लेख