Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

Mumbai में अभिनेत्री की बनाई अश्लील तस्वीरें, परिवार और मित्रों को भेजकर दी धमकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Case of making obscene pictures of actress

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , शनिवार, 13 जनवरी 2024 (16:57 IST)
Case of making obscene pictures of actress : सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के माध्यम से एक अभिनेत्री की छेड़छाड़ करके बनाई गई अश्लील तस्वीरें उसके मित्रों और रिश्तेदारों को भेजने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री ने पुलिस के साइबर अपराध वेब पोर्टल पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।

अभिनेत्री द्वारा वर्सोवा पुलिस थाने से संपर्क किए जाने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस के मुताबिक, एक पुरुष मित्र ने 27 दिसंबर को अभिनेत्री को ऐसी तस्वीरों के बारे में सूचित किया था। उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें उन्हें किसी कुलदीप द्विवेदी के अकाउंट से भेजी गई थीं। सात जनवरी को, अभिनेत्री ने पुलिस के साइबर अपराध वेब पोर्टल पर एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

ऐसी तस्वीरें आरोपी द्वारा उसके माता-पिता के साथ-साथ दोस्तों को भी भेजी गईं। भेजने वाले ने इन तस्वीरों को उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजते समय एक धमकीभरा संदेश भी जोड़ा था। भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं 67, 67 (ए) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। (सांकेतिक फोटो)
(इनपुट भाषा) Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाल में सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत, 23 घायल