Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CBI के शिकंजे में अनिल देशमुख का वकील, जानिए क्यों हुई गिरफ्तारी...

Advertiesment
CBI
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के वकील आनंद डागा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि वकील पर देशमुख के खिलाफ जारी जांच को बाधित करने का आरोप है।
 
अधिकारियों ने बताया कि डागा को मुंबई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है जहां उन्हें यथोचित अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
 
इस बीच सीबीआई ने अनिल देशमुख मामले में अपने ही एक सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को भी गिरफ्तार किया है। उस पर पैसे लेकर रिपोर्ट लिक करने का आरोप है। 
 
उल्लेखनीय है कि देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने संबंधी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट शनिवार रात लीक हो गई थी। इस मामले में सीबीआई ने अनिल डागा और अभिषेक तिवारी पर मामला दर्ज किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, आज से मिलेगा मासिक सीजन टिकट