Publish Date: Thu, 02 Sep 2021 (08:33 IST)
Updated Date: Thu, 02 Sep 2021 (08:42 IST)
भारत में भले ही चारपाई का चलन आम हो लेकिन न्यूजीलैंड में इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। न्यूजीलैंड की एक वेबसाइट पर भारतीय चारपाई 41000 रुपए में बेची जा रही है।
मीडिया खबरों के अनुसार, वेबसाइट ने चारपाई की कीमत 800 डॉलर तय की है। यह भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 41000 रुपए होगी है।
ग्रामीण भारत में ग्रामीण भारत में आज भी इसका इस्तेमाल बहुतायत से होता है। लोग अकसर हाईवे किनारे बने ढाबों पर चारपाई पर बैठकर खाना खाते और थकान मिटाते देखे जा सकते हैं। भारत में आप अच्छी से अच्छी चारपाई 1000 रुपए में खरीदी जा सकती हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने वेबसाइट का स्क्रीनशॉट शेयर कर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा कि जरूर ये खटिया भारत से ही कम दाम पर मंगाई गई होगी। इसके लिए अब लोगों से अच्छी-खासी कीमत वसूली जा रही है।
दरअसल वेबसाइट ने चारपाई को विटेंज के नाम पर बेचने के लिए लिस्ट किया है। लोगों की इस चारपाई में दिलचस्पी हैरान करने वाली है।