Manipur Violence : मणिपुर स्टूडेंट्स मर्डर केस में 6 आरोपी पकड़े, CBI सभी को असम ले गई, क्या बोले CM बीरेन सिंह

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (21:37 IST)
Manipur Violence :  मणिपुर में 2 छात्रों की विभत्स हत्या के मामले में सीबीआई ने चार लोगों को अरेस्ट किया है। सीबीआई, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। छात्रों की तस्वीर वायरल होने के बाद एक बार फिर हिंसा की शुरू हो गई थी। इसके बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई में 60 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए थे। सीबीआई सभी को असम ले गई है। 
 
क्या बोले मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि मणिपुर के एक किशोर छात्र और एक छात्रा के अपहरण और हत्या के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के कारण पिछले सप्ताह मणिपुर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ था। सिंह ने कहा कि सरकार मामले में दोषियों के लिए मौत की सजा समेत अधिकतम सजा सुनिश्चित करेगी।
 
उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की पत्नी सहित चारों को एक विशेष उड़ान से राज्य के बाहर ले जाया गया है।
 
मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि मामले के सिलसिले में 11 और नौ साल की दो लड़कियों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों मुख्य आरोपी की बेटियां हैं।
 
सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि दो युवकों की हत्या के आरोप में सीबीआई ने चूराचांदपुर जिले के हेंगलेप इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें विशेष विमान के जरिये राज्य से बाहर ले जाया गया है।
 
हालांकि, उन्होंने उस स्थान के बारे में जानकारी साझा नहीं की, जहां आरोपियों को ले जाया गया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के दौरान सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ जैसे अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने प्रमुख भूमिका निभाई।
 
सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने 27 सितंबर को मणिपुर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी।
 
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर कहा कि जैसा कि कहा जाता है, कोई अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। हम उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड सहित अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
सिंह ने कहा कि सरकार जांच में सीबीआई की मदद करेगी और दोनों युवाओं की हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। एक युवक और एक युवती 6 जुलाई को लापता हो गए थे। उनके शवों की तस्वीरें 25 सितंबर को सामने आईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप टैरिफ की किस देश पर कितनी मार, इन 2 देशों पर लगा दिया 40 फीसदी शुल्क

बवाल के बीच बिहार में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी, राजनीतिक दलों को भी मिली कॉपी

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बोलीं, डोनाल्ड ट्रंप को मिले नोबेल शांति पुरस्कार

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अगला लेख