Hanuman Chalisa

बंद के कारण पंजाब में सीबीएसई परीक्षाएं स्थगित

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (09:28 IST)
नई दिल्ली। 'भारत बंद’ के मद्देनजर पंजाब सरकार के अनुरोध पर सीबीएसई ने राज्य में 2 अप्रैल को होने वाली 12 वीं और10 वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम को कथित तौर पर‘ कमजोर’ करने के प्रयासों के खिलाफ दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद आहूत किया है। 

बोर्ड ने कहा कि पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा महानिदेशक की ओर से भारत बंद के दौरान कानून एवं व्यवस्था की समस्याओं और अन्य गड़बड़ियों की आशंका जताते हुए 2 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने के लिए एक अप्रैल को अनुरोध पत्र मिला था।

सीबीएसई ने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूलों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है। कल देर रात जारी एक बयान के अनुसार महानिदेशक (स्कूली शिक्षा) के पत्र को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने पंजाब में 2 अप्रैल 2018 को होने वाली 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

उसने कहा कि संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ और बाकी देश में परीक्षा निर्धारित समय पर होगी।  बोर्ड ने कहा कि पंजाब में परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख