पाक ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Webdunia
रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (10:52 IST)
जम्मू। लगभग एक सप्ताह तक शांति के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी कार्रवाई की है।
 
रक्षा मंत्रालय, जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की तथा इसके जवाब में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की तथा संघर्षविराम के उल्लंघन में कोई घायल नहीं हुआ है।
 
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

कौन हैं मरांग बुरु और क्या है झारखंड के आदिवासियों का इनसे संबंध, विवाद भी है

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख