कठुआ में पाक ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान घायल

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (14:35 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार चौथे दिन शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन किया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया। बीएसएफ के जवानों ने गुरुवार को इसी इलाके में 6 आतंकवादियों के एक दल की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश विफल कर दी थी।
 
एक बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि जिले में हीरानगर के बोबिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने अग्रिम सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों ने गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों 82 एमएम मोर्टार बमों का इस्तेमाल किया। इस सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी जवानों के बीच पिछले 4 दिनों से गोलीबारी हो रही है।
 
अधिकारी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा कर रहे बीएसएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और एक बीएसएफ जवान घायल हो गया। अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार बदले की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी रेंजर घायल हो गया या उसकी जान चली गई।
 
इसी के साथ भारतीय सेना के लक्षित हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम की 31 घटनाएं हो चुकी हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को राजौरी जिले के भीम्बेर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी की थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी, दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा स्पेसक्राफ्ट

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख