श्मशान में मनाया जन्मदिन, मेहमानों को परोसा बिरयानी और केक

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (11:58 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण कस्बे के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाया। गौतम रत्न मोरे 19 नवंबर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार रात को महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया।
 
सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो बुधवार को सामने आया जिसमें लोग जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं। मोरे ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सिंधुताई सपकाल और दिवंगत नरेन्द्र दाभोलकर से प्रेरणा मिली जिन्होंने काले जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया था।
 
उन्होंने कहा कि वे लोगों को यह संदेश भी देना चाहते थे कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होते। मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया

अगला लेख