केंद्र सरकार बोली रामसेतु के सबूत नहीं : छत्तीसगढ़ के CM बघेल बोले- अब देश से माफी मांगे BJP

Webdunia
शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (21:47 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को राम सेतु पर अपने जवाब के बाद जनता को गुमराह करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा संसद में राम सेतु पर दिए गए जवाब को लेकर शनिवार को कहा, 'जब यही बात कांग्रेस सरकार ने कही थी तब हम लोगों को राम विरोधी कहा गया था। अब यह तथाकथित रामभक्त हैं, उनकी सरकार है और सदन में यह कहते हैं कि पुख्ता सबूत नहीं है, अब इनको किस श्रेणी में रखा जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए। किस प्रकार से देशवासियों को गुमराह किया गया, और आज इस प्रकार से बयान दे रहे हैं, खुद कटघरे में खड़े हो गए हैं।'
बघेल ने कहा कि जब बयान आया तब आरएसएस तथा अन्य संगठन कुछ नहीं बोल रहे। यदि सच में राम भक्त होते तब अपनी सरकार की आलोचना करते। लेकिन नहीं कर रहे हैं। इनका मूल चरित्र यह है कि कैसे भी सत्ता प्राप्त करना। राम नाम जपना, पराया माल अपना। यह इनका चरित्र है।'
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गांधी जी के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी तब कुछ संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे थे। अंग्रेजों की मदद कर रहे थे। आज भी उनका मूल चरित्र अफवाह फैलाना और लोगों को गुमराह करना है।
 
उन्होंने कोरोना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा राहुल गांधी को पत्र लिखे जाने को लेकर कहा, 'केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान और राहुल गांधी जी को चिट्ठी लिखना यह बता रहा है कि यह राहुल जी की पदयात्रा से घबराए हुए हैं। इसे रोकने के लिए यह तमाम प्रकार के कवायद कर रहे हैं।’
 
बघेल ने कहा कि मैं समझता हूं कि कोविड प्रोटोकॉल का सब पालन करेंगे। इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी। जो भी निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा।'
 
उन्होंने कहा, 'जहां चीन में है वहां से आवाजाही रोक नहीं रहे हैं। वहां से यात्री आ रहे हैं। इसका मतलब क्या है। आप कोरोना के बहाने राहुल गांधी को रोकना चाह रहे हैं। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

अगला लेख