Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चैंपियन कबूतरों की चोरी, चार गिरफ्तार

हमें फॉलो करें चैंपियन कबूतरों की चोरी, चार गिरफ्तार
रायपुर , शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (07:39 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने लगातार नौ घंटों तक उड़ने वाले 120 चैंपियन कबूतरों की चोरी के आरोप में तीन नाबालिग लड़कों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से 53 कबूतर बरामद किए गए हैं। 
 
दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में 120 कबूतरों की चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों और नागपुर के कामठी निवासी स्वरूप बोरकर (32) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के चार आरोपी हैदर अली, एरिस बाबू, फैजल और मोहसिन फरार हैं।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में चार अप्रैल को पक्षी प्रेमी रथीन्दर नाथ मैथी उर्फ राजू बंगाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मकान से 120 कबूतर, सोने की चेन, अंगूठी और तीन हजार रूपए की चोरी हो गई है। राजू ने पुलिस को बताया था कि चोरी गए कबूतर आसमान में लगातार 8 से 9 घंटे उड़ने की क्षमता रखते हैं। अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलक सतीश शिवालिंगम ने जीता स्वर्ण