Weather Prediction: मुंबई में भारी बारिश, जानिए अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम...

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (15:00 IST)
मुंबई। मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में रुक-रुककर भारी बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather update : गुजरात में भारी बारिश, असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में माथेरन में सुबह 8.30 बजे के अनुसार पिछले 24 घंटे में 93.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि ठाणे-बेलापुर औद्योगिक संघ वेधशाला में 74 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई के पश्चिमी उपनगर सांताक्रूज मौसम केंद्र ने इस अवधि में 30.2 मिमी बारिश दर्ज की। दक्षिण मुंबई के कोलाबा मौसम केंद्र में इस दौरान 13.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मुंबई शाखा के उपमहानिदेशक केएस होसालिकर ने ट्वीट किया कि मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में 7 जुलाई सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हुई। इन इलाकों में अगले 24 घंटे में रुक-रुककर भारी बारिश होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के अलीबाग में सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 54 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं पालघर की डहाणू वेधशाला में 34.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा नासिक मौसम केंद्र में 25.2 मिमी, कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरि जिले के हरणाई केंद्र में 30.2 मिमी और कोल्हापुर जिले में इस दौरान 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख